जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांग श्री विष्णु लाल जाट को इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल प्रदान की

श्री विष्णु लाल जाट के साथ-साथ परिवार में इनकी बहन एवं पत्नी भी दिव्यांग हैं

कलेक्टर की अपील से दानदाता दिलीप बिल्डकॉन ने इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल दान की

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आवेदक श्री विष्णु लाल जाट ने इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल के लिए कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग को आवेदन प्रस्तुत किया, श्री विष्णु मंदसौर जिले के ग्राम बेटी खेड़ी तहसील सीतामऊ के रहने वाले है। चुकी श्री विष्णु लाल के साथ-साथ परिवार में दो व्यक्ति और दिव्यांग है। इनकी बहन फूल कुवर मानसिक दिव्यांग एवं पत्नी वर्षा भी दिव्यांग हैं। श्री विष्णु लाल स्वयं 50 प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आते है, लेकिन विभागीय नियमानुसार 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले ही पात्रता की श्रेणी में आते हैं, कलेक्टर के संज्ञान में आनें पर कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय को श्री विष्णु की मदद के लिए निर्देश दिए। साथ ही समाजसेवी एवं दान दाताओं को अपील कर उक्त आवेदनकर्ता के लिए इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल उपलब्ध करवाने हेतु अपील की। इसके बाद दिलीप बिल्डकॉन उक्त व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आए तथा इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल उपलब्ध करवाई गई। इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल प्राप्त होने के पश्चात श्री विष्णु लाल बहुत खुश हुए। वे कहते हैं कि, इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल खरीदना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मुझे आने-जाने में बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर ने मेरी समस्या को सुना। दानदाता श्री दिलीप बिल्डकॉन ने मुझे इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल दान की। इसके लिए मैं प्रशासन और दानदाताओं को धन्यवाद देता हूं।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी समाजसेवियों, दानदाताओं, एनजीओ से भविष्य में इस प्रकार के कार्य करने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |