कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई

राजगढ 26 अगस्‍त, 2024
कलेक्‍टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमावार को जिला मुख्‍यालय पर संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने यहां कक्ष की अव्‍यवस्‍थाओं पर नाराजगी व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने बाढ नियंत्रण में संधारित पंजी को व्‍यवस्थित करने, यहां साफ सफाई तथा कमर्चारियों की नियमित उपस्थित के र्निदेश दिए।
कक्ष में एयर कंडीशनर बंद मिलने एवं अन्‍य अव्‍यवस्‍थाओं के कारण लोक सेवा प्रबंधक का पंद्रह दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां तैनात तीन लिपकीय कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्‍हें एक वेतन वृद्धि रोकने का कारण बताओ नोटिस भी दिया गया । कर्मचारियों की कक्ष में डयूटी लगाने वाले लिपिक श्री पवन विजयवर्गीय को भी उचित ड्यूटी नहीं लगाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि नियंत्रण कक्ष की व्‍यवस्‍थाएं 24 घण्‍टे दुरूस्‍त रहें एवं समय समय पर आवश्‍यक सूचना का आदान प्रदान वरिष्‍ठ अधिकारियों को किया जाए। यहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मैदानी स्‍तर के कर्मचारियों से भी कक्ष का जीवंत संपर्क रहे।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |