एवं बाढ से निपटने के लिए पुख्‍ता प्रबंध हों मैदानी क्षेत्रों से सतत सम्‍पर्क रहे पुल-पुलियाओं पर सुरक्षा के इंतजाम रहें – कलेक्‍टर ने जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कहा

अतिवृष्टि
राजगढ 27 अगस्‍त, 2024
कलेक्टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ की स्थिति से निपटने के लिए पुख्‍ता प्रबंध रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि जिला स्‍तर से लेकर मैदानी क्षेत्र तक समूचा अमला अलर्ट मोड पर रहे। किसी भी स्‍थान पर अतिवृष्टि या बाढ से खतरा उत्‍पन्‍न होने का अंदेशा होने पर तत्‍काल वरिष्‍ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए। बाढ अथवा अतिवृष्टि से कहीं भी जन-धन अथवा पशुहानि की स्थिति न बने। इसके लिए समूचा अमला सर्तक रहे। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि जिला स्‍तरीय बाढ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे पूरी तरह सक्रिय रहे। यहां सूचनाओं के आदान/प्रदान की व्‍यवस्‍था में कोई लापरवाही न हो। पुलिस विभाग के मैदानी थानों से जानकारी प्राप्‍त करने के लिए एक कम्‍यूनिकेशन प्‍लान तैयार किया जाए, जो कि जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम में उपलब्‍ध रहे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का बेहतर आपसी समन्‍वय हो। ताकि एक दूसरे के बीच समय रहते आवश्‍यक सूचनाएं मिल सकें।
कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुल/पुलियाओं पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम रहें। यह उचित बेरिकेडिंग एवं ड्राप गेट लगाए जाएं। पुल/पुलियाओं के ऊपर पानी होने की स्थित में वाहनों अथवा पैदल यात्रियों को पार न होने दिया जाए। जल संसाधन विभाग अंतर्गत बाधों एवं जलाशयों से पानी छोडते समय मूनादि एवं साधनों से निचले इलाकों में सूचना दी जाए। इस बात पर विशेष ध्‍यान दिया जाए कहीं भी दुर्घटना की स्थिती न बने। उन्‍होंने जिला कंमाण्‍डेंट होमगार्ड को भी उनके अधीनस्‍थ आपदा राहत दल को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा। कलेक्‍टर ने कहा कि चिन्हिंत स्‍थानों पर राहत एवं बचाव दल तैनात रहें। कलेक्‍टर ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान से आरबीसी 6 (4) के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश भी राजस्‍व अधिकारियों को दिए।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |