मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति सिंह ने किया घट्टिया जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण

_______________________________________

जन्माष्टमी पर ग्राम नारायण धाम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण
_______________________________________

उज्जैन / जिला पंचायत उज्जैन की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद, आज जनपद पंचायत घट्टिया क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में भ्रमण किया गया।, ग्राम पंचायत कालियादेह में मनरेगा योजना से निर्मित अमृत सरोवर, का निरीक्षण कर, सरोवर की पाल पर प्लान्टेशन करने के निर्देश दिए, ग्राम पंचायत के सभागृह में विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतें अपने स्वयं के स्त्रोत, दुकान इत्यादि का निर्माण करें जिससे ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हो, ऑनलाइन संबंधी कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को कंप्यूटराइज्ड की जाए। जिससे ग्रामीण जनों को ऑनलाइन संबंधी कार्यों की सुविधा मिल सके। चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत कालियादेह में आंगनवाड़ी केंद्र की सेकंड किस्त जल्द ही जारी करने व नवीन आंगनबाड़ी भवन के लिए महिला बाल विकास विभाग, व ग्राम पंचायत को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, फिर शासकीय माध्यमिक शाला कालियादेह, में शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए मध्यान को भोजन का निरीक्षण, अवलोकन किया गया।

ग्राम पंचायत पान बिहार में सीईओ जिला पंचायत द्वारा निर्माणाधीन राजीव राजीव गांधी सेवा केंद्र, सीएससी का निरीक्षण किया, साथ ही पीएम श्री स्कूल में कंप्यूटर लैब का अवलोकन कर जानकारी ली तथा मध्यान भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूह से विस्तार से चर्चा की गई, सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत परिसर, में वृक्षारोपण भी किया गया, वहां स्थित गौशाला का अवलोकन कर सुचारू रूप से गौशाला को संचालित करने के निर्देश देते हुए, गौशाला के पास स्थित कमल तालाब के चारों ओर सौंदर्गीकरण कर पाथवे बनाने के निर्देश भी दिए।

सीईओ जिला पंचायत द्वारा आगामी जन्माष्टमी पर्व पर ग्राम नारायण तहसील महिदपुर के मंदिर में होने वाले सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन की तैयारी भी नारायण धाम जाकर देखी, और स्थानीय प्रशासन को यथा आवश्यक तैयारियां समय सीमा में करने हेतु निर्देशित किया गया। सीईओ जिला पंचायत के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत उज्जैन के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी मनरेगा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घटिया, महिदपुर, एपीओ, एई, बीईओ, बीआरसी, व अन्य खंडस्तरीय अधिकारी, सरपंच, सचिव, ग्रामीण जन मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |