जन्माष्टमी के मौके पर इंदौर में निकला खास पथ संचलन, बांसुरी बजाते हुए सड़क पर निकले स्वयंसेवक

इंदौर। भगवान श्रीकृष्ण की बात हो और बांसुरी का जिक्र न हो ऐसा संभव नहीं है,जब बात जन्माष्टमी की हो तो बांसुरी का सुर तो गूंजेगा ही..जी हां इंदौर में आरएसएस ने जन्माष्टमी के मौके पर खास पथ संचलन निकाला,जिसमें स्वयंसेवक बांसुरी बजाते हुए सड़क पर निकले और फिर गोपाल मंदिर पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष बांसुरी बजाकर वंदन किया गया। इंदौर में सोमवार सुबह फ़िज़ा में बांसुरी की गूंज थी शहर की सड़कों पर आरएसएस के स्वयंसेवक जब पथ संचलन कर रहे थे… तो उस समय कदमताल करने के साथ बांसुरी का वादन भी किया गया जा रहा था।

इस पथ संचलन में आरएसएस के कई नन्हें स्वयंसेवक भी शामिल हुए..जो बांसुरी की मधुर धुन छेड़ रहे थे संघ के अर्चना कार्यालय से शुरू हुआ,यह पथ संचलन शहर की कई सड़कों से गुजरते हुए… अतिप्राचीन गोपाल मंदिर पहुंचा। पथ संचलन के लिए आरएसएस की तरफ से खास तैयारियां की गई थी लंबे समय से चल रहे अभ्यास के बाद इन स्वयंसेवकों के लिए जन्माष्टमी परीक्षा की घड़ी थी।

इन्होंने पथ संचलन के दौरान सबसे पहले राजवाड़ा पर बांसुरी वादन किया और फिर गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर पर पहुंचकर बांसुरी के जरिए उनका वंदन किया गया। बांसुरी पथ संचलन की यह परंपरा काफी पुरानी है..आरएसएस के द्वारा हर साल इस तरह जन्माष्टमी के मौके पर पथ संचलन निकाला जाता है… जो सबसे अलग होता है और इसके माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की जाती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |