सबूत मिटाने के लिए जेठ ने की मारपीट, कपड़े फाड़कर प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची पाउडर

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महिला से मारपीट करके उसे निर्वस्त्र करके उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। महिला का आरोप है कि महिला थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए वह जिला मुख्यालय महिला थाने फरियाद लेकर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के गढ़ीमलहरा थाना के कुर्राहा का है। जहां महिला का आरोप है कि उसके जेठ समेत चार लोगों ने उसपर हमला कर उसे निर्वस्त्र कर मारपीट की है। इतना  नहीं जब वह अर्धनग्न हो गई तो उसके प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने 5 पैकेट मिर्ची पाउडर डाल दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसका मोबाइल और मंगलसूत्र भी साथ ले गए।

उक्त मामले में गढ़ीमलहरा थाने में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज हुआ है जिस पर महिला का कहना है कि मेरे साथ जो घटना घटी उसकी महिला थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। जिसके चलते वह मामले में रिपोर्ट/कार्यवाही और न्याय के लिए जिला मुख्यालय फरियाद लेकर आई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |