राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियों का गूगल मीट के माध्यम से जायजा लिया

शाजापुर
——-
प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों के उपलब्धि स्तर का जायजा लेने के लिए कक्षा 3, 6 एवं 9 के विद्यार्थियों का पूरे देश में नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में एक साथ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा।

डीपीसी श्री राजेंद्र शिप्रे ने बताया कि संपूर्ण शाजापुर जिले के सभी विद्यालयो में उक्त कक्षा के विद्यार्थियो को शिक्षण के पश्चात साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट लिए जा रहे है ताकि सर्वेक्षण में जिले का उपलब्धि स्तर उच्च रहे।

इसके लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एनएस तैयारी अन्तर्गत सभी विकासखंड की 5-5 शालाओ में कक्षा 3 एवं 6 के छात्रो का टेस्ट लिया। इसके लिए जिले स्तर से प्रश्न पत्र लेकर सम्बन्धित अधिकारी इन शालाओं में उपस्थित होकर समक्ष में परीक्षा सम्पन्न करा कर, उत्तर पुस्तिका डाईट को उपलब्ध कराएंगे, जहाॅ विषय विशेषज्ञ टीम द्वारा मूल्यांकन कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, यह रिजल्ट 28 अगस्त को कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा।
#NAS
#schooleducation
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |