ग्राम पंचायत लोहरवास के उप सरपंच को जनपद सीईओ ने जारी किया नोटिस,मांगा जवाब

शाजापुर। जनपद पंचायत शाजापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुहारवास के उप सरपंच चंद्रप्रकाश गुर्जर को जनपद पंचायत के प्रभारी सीओ और डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर ने नोटिस जारी किया है
सीईओ श्री हलदर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस शासकीय अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध अभद्रतापूर्वक व्यवहार एवं गलत कार्य हेतु अनावश्यक दबाव बनाने के सम्बंध में दिया गया है जिसमे।उल्लेख किया गया है कि

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि ग्राम पंचायत लोहरवास में आप उप सरपंच पद पर पदस्थ हैं एवं पंचायतीराज परिकल्पना के विरूद्ध जाकर सरपंच प्रतिनिधी का कार्य ग्राम पंचायत में किया जा रहा है. इस सम्बंध में शासन की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाईन कमाक 28279877 शिकायतकर्ता शंकर सिंह निवासी लोहस्वास द्वारा शिकायत दर्ज की गई हैं कि आपके द्वारा ग्राम में प्रचलित पेयजल स्त्रोत पर कब्जा कर लिया गया है, एवं शिकायकर्ता से दूरभाष पर चर्चा में बताया गया कि ग्राम पंचायत लोहरवास का समस्त कार्य सरपंच/ सचिव का कार्य आपक द्वारा संपादन किया जाता है।
जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक यंत्री/उपयंत्री द्वारा लिखित में आपके विरुद्ध शिकायत की गई हैं, कि आप निर्माण कार्य का फर्जी मुल्यांकन करवाने हेतु दबाव बनाते हैं, उदाहरण स्वरूप नाली निर्माण कार्य 200 मीटर का किया गया परन्तु उपयंत्री पर अनावश्यक 250 मीटर
का मुल्यांकन करने हेतु बाध्य किया जा रह है। 2 सहायक यंत्री सुश्री ऋषिका वर्मा को भी दुरभाष पर अनावश्यक दबाव बना कर
अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया गया है।
कलस्टर उपयंत्री के द्वारा निर्माण कार्यों का मेजरमेंट भी बाधा उत्पन्न की जाती हैं।
लीचपीट निर्माण कार्य में भी अनावश्यक दबाव बना कर मुल्याकन करवाया गया। सरपंच श्रीमती रामकुवर बाई पति शिवलाल एवं सचिव श्री जीतमल मालवीय ग्राम पंचायत
5. लोहरवास के समस्त पोर्टल के यूजर आईडी एवं पासवर्ड आपके द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। अतः उपरोक्त कृत्य से यह सिद्ध होता है कि आपके द्वारा शासकीय कार्य में बाधा
पहुंचाई गई हैं, प्रथमदृष्टिया में भ्रष्टाचार हेतु प्रेरित करना एवं सरपंच श्रीमती रामकुवर बाई के दायित्वों का निर्वहन आपके द्वारा किया जाकर शासन मंशा अनुसार पंचायतीराज परिकल्पना को धुमिल किया गया है। इस सम्बंध में अपना प्रतिउत्तर तीन दिवस के अंदर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करें, समयावधि में प्रतिउत्तर प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत उप सरपंच पद से पृथक किया जाना एवं अ.जा. एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जावेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी रहेगी। यह जानकारी प्रभारी सीईओ द्वारा मीडिया को दी गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |