झोंकर ग्राम पंचायत के सचिव को दिया नोटिस, मामले में निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर कलेक्टर से लोगो ने जताई उम्मीद

शाजापुर मक्सी-
गत 15 अगस्त 2024 को शाजापुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झोंकर में उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया था । वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल, समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था । मामला सामने आने के बाद लोगों ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग शाजापुर कलेक्टर से की थी । लोगो ने वीडियो वायरल करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उल्टा झंडा बंधा हुआ है और जिम्मेदार वीडियो बना रहे है। क्या वो इस ओर ध्यान नही दे सकते थे।
इस मामले में जनपद पंचायत शाजापुर के सीईओ और डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हालदार के द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद झोंकर ग्राम पंचायत के सचिव जितेंद्र सक्सेना को अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और सचिव जितेंद्र सक्सेना को निर्देशित किया गया है कि अगर आप उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत नहीं करते हैं तो आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को लिखा जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी रहेगी।

हालांकि इस मामले में सूत्रों के यहां भी कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते यह मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन देश की आन बान शान तिरंगे के मामले में इस तरह की गुस्ताखी करने पर शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना जरूर और नियमानुसार कार्रवाई करेगी ऐसा विश्वास शाजापुर जिले के नागरिकों को जिले की कर्तव्य निष्ठ लोकप्रिय और ईमानदार कलेक्टर से है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |