Indore , 150 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की शासकीय भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त

*जमीनों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*
—
*अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई*
—-___________
इंदौर में शासकीय भूमि तथा अन्य जमीनों को खुर्द-बुर्द करने तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ सौ करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह जमीन शासकीय अभिलेख में पीर स्थान के नाम से दर्ज है।
जूनी इंदौर क्षेत्र के एसडीएम श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि इंदौर के ग्राम खजरानी तहसील जूनी इंदौर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 370 रकबा 0.866 हेक्टेयर जो कि राजस्व अभिलेखों में शासकीय परिस्थान व्यवस्थापक कलेक्टर इंदौर के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि पर अशोक भाई पिता लाल भाई गुजराती द्वारा कुल 13 व्यक्तियों को भूखण्ड विक्रय कर दिए गये थे। उक्त विक्रय किए गए भूखंडों पर भूखण्ड धारकों द्वारा बाउंड्रीवाल एवं सड़क बना कर अतिक्रमण व अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसे आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम इंदौर की टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं कब्जा शासन पक्ष में लिया गया। साथ ही सर्व साधारण के लिए उक्त भूमि पर शासन का स्वामित्व होने संबंधी सूचनार्थ नोटिस बोर्ड लगाया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 150 करोड़ से भी अधिक है। कार्यवाही एसडीएम जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर और तहसीलदार श्री शिवशंकर जारोलिया द्वारा की गई।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |