पुलिस ने किया अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार

▪️ मादक पदार्थ के तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही सख्त।
▪️थाना देवासगेट पुलिस ने किया अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार।
▪️आरोपी से 02 किलो 454 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) लगभग 13,000/- (तेरह हजार रू) का जप्त।
▪️आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों पर कई धाराओं में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ क्रय विक्रय एवम् परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पराशर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देवासगेट(टूआईसी) श्री पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में देवासगेट पुलिस ने एक आरोपी को कुल 02 किलो 454 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) कीमती लगभग 13,000/- (तेरह हजार रू) के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

▪️घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना देवासगेट पर दिनांक 24-8-24 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना मिली कि जिला अस्पताल के सामने नगरबन में स्थित हनुमान मंदिर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर निकलने वाला है।

▪️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त मुखबिर सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया एवम् उचित मार्गदर्शन प्राप्त किए जाकर टीम गठित कर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान *जिला अस्पताल के सामने नगरबन में स्थित हनुमान मंदिर* रवाना किया गया जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए अनुसार एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का थैला लिए हुए मंदिर के पीछे खड़ा था, जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछते अपना नाम संजु उर्फ संजय पिता शीतलप्रसाद निवासी दौलतगंज सब्जीमंडी के पास उज्जैन का होना बताया, बाद तलाशी लेते उक्त आरोपी के पास से कुल 02 किलो 454 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) कीमती लगभग 13,000/- (तेरह हजार रू) का पाया गया, जिसे आरोपी से विधिवत् जब्त कर आरोपी को दिनांक 24.08.24 को गिरफ्तार किया गया पश्चात् थाना देवासगेट पर अपराध क्रमांक 132/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

▪️ जप्त माल मश्रुका
कुल 02 किलो 454 ग्राम मादक पदार्थ(गांजा) कीमती लगभग 13,000/- (तेरह हजार रू) आरोपी से जप्त किया गया।

▪️आरोपी का विवरण/अपराधिक रिकॉर्ड
• आरोपी संजू चना उर्फ संजय पिता शीतलाप्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी दौलतगंज सब्जीमंडी के पास उज्जैन के विरुद्ध थाना माधवनगर, थाना देवासगेट, थाना कोतवाली पर मारपीट, गली गलौच, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, धुर्त एक्ट, महिला के साथ मारपीट, मादक पदार्थों की तस्करी, एवम् 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. जैसी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विभिन्न धराओं में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं।

▪️ सराहनीय भूमिका
उनि. (टू आईसी) श्री पुरुषोत्तम सिंह, उप निरीक्षक – चुन्नीलाल माले, यादवेन्द्र सिंह परिहार(थाना नीलगंगा), आरक्षक – अरविंद पाटीदार, प्रदीप वैष्णव, म.आर. सोनू दडिया की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |