निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहाँ कार्यरत पाँच मज़दूरों के दबने की घटना, सीएम दुःख व्यक्त किया, 4, 4 लाख की सहायता मिलेगी

इंदौर जिले की महू तहसील के अंतर्गत चोरल गाँव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहाँ कार्यरत पाँच मज़दूरों के दबने की घटना हुई है। इसमें उक्त सभी पाँच मजदूरों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को दुखद बताते हुये शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंगने दिवंगतों की पूण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को अपार दुख सहने की बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से दो-दो लाख रुपये देने के निर्देश भी दिये है। रेडक्रास के माध्यम से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इस तरह मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायत मिलेगी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करा दिया था। सभी संबंधित अधिकारी एवं एसडीआरएफ के दल को मौके पर तुरंत ही भेजा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तेदी के साथ किया। बताया गया है कि यहाँ एक निर्माणाधीन फार्म हाउस में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहाँ कार्यरत मज़दूर उसी के नीचे सो गए थे। स्लेब गिरने से उक्त मजदूरों की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल, एसडीओपी श्री उमाकांत चौधरी, एसडीएम श्री चरणजीत सिंह हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे एवं राहत तथा बचाव कार्य कराया।
मृतकों में पवन पांचाल पिता भंवरलाल पांचाल उम्र 35 साल निवासी बांसवाडा राजस्थान हाल मुकाम राऊ सागर कालोनी इन्दौर, हरिओम पिता रमेश मालवी उम्र 22 साल निवासी ग्राम उन्मोद जिला शाजापुर, अजय पिता रमेश मालवी उम्र 20 साल निवासी जिला शाजापुर, राजा पिता शेरसिंह उम्र 22 साल निवासी इन्दौर तथा गोपाल (काका) पिता बाबुलाल प्रजापति उम्र 45 साल निवासी छोटा बांगड़दा इन्दौर शामिल है।

#accident
#indore
#rescue
#police

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |