कलेक्टर सुश्री बाफना ने “कौन बनेगा चतुर प्रश्नोत्तरी” के तहत बच्चों से प्रश्न पूछे

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज “कौन बनेगा चतुर” प्रश्नोत्तरी के तहत मो. बड़ोदिया विकासखण्ड के 10 शालाओं के बच्चों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से सवाल पूछे। पूछे गए प्रश्नों का बच्चों द्वारा सही जवाब दिया गया। इस पर कलेक्टर ने बच्चों की ताली बजाकर प्रशंसा की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया बीआरसीसी द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अन्य विकासखंडों को भी अनुकरण करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिले में एनएएस की तैयारियों के लिए आज सभी विकासखंड के बीआरसी, जन शिक्षक, बीएससी एवं एनएएस के विषय विशेषज्ञों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मो. बड़ोदिया बीआरसी श्री विजय पगारे द्वारा एनएएस की तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए विकासखंड का नवाचार कार्यक्रम केबीसी (कौन बनेगा चतुर) प्रस्तुत किया गया। जिसके तहत मो. बड़ोदिया विकासखंड की 10 शालाओं के कक्षा 06 के छात्र-छात्राओं को इंटरएक्टिव पैनल एवं टैबलेट के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कलेक्टर सभाकक्ष से सीधे संवाद करवाया गया। कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा एनएएस से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे गए, जिनके जवाब पृथक-पृथक शालाओं के बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक दिए गए। कलेक्टर द्वारा ताली बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।

विकासखंड में इस नवाचार के माध्यम से नेस के विषय विशेषज्ञ प्रत्येक शाला के बच्चों से सीधे जुड़ते हैं तथा कठिन बिंदुओं पर बच्चों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हैं और प्रत्येक शनिवार को विकास खंड की टीम द्वारा शालाओं की इस माध्यम से केबीसी कार्यक्रम आयोजित कर आकस्मिक मॉनिटरिंग भी की जाती है। नवाचार का संचालन गणित एवं विज्ञान विषय के विशेषज्ञ श्री शुभम शर्मा, स्तुति पांडे एवं श्री विजय जैन द्वारा किया जाता है।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |