राजगढ़ कलेक्टर का अलग अंदाज, ग्रामीण में दिखी खुशी

तहसील एवं एसडीएम कार्यालय खिलचीपुर का निरीक्षण कर कहा राजस्‍व महा अभियान में अपेक्षित परिणाम मिले
ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवायसी के कार्यो में प्रगति देखी
राजगढ 22 अगस्‍त, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरूवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी। इस दौरान उन्‍होंने कृषि भूमि के ई-केवायसी कार्य का भी निरीक्षण किया। खिलचीपुर में एसडीएम, तहसील एवं जनपद कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्‍यवस्‍था देखी एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।
तहसील, एसडीएम एवं जनपद कार्यालय खिलचीपुर के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के सेवा अभिलेख, कैशबुक एवं बिल रजिस्‍टर का अवलोकन किया। साथ ही तहसील न्‍यायालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्‍यवस्‍थाओं में पाई गई खामी के भी आवश्‍यक सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। राजस्‍व अधिकारियों का राजस्‍व महा अभियान में बेहतर प्रगति लाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्‍होंने कहा कि समूचे जिले में राजस्‍व अभियान के बेहतर परिणाम परिलक्षित होना चाहिए।
कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी के साथ ग्राम फतेहपुर पहुंचकर वहां शासकीय योजना अंतर्गत निर्मित हुए स्‍कूल एवं ई-केवायसी पंजीयन व्‍यवस्‍था का निरीक्षण किया। उन्‍होंने इस दौरान जमीन बटाकंन और नक्‍शा कर्मी कार्यो का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्‍टर ने मोटर साईकिल पर बैठकर फसलों की स्थिति एवं शासकीय योजना अंतर्गत निर्मित हुए कुएं का अवलोकन किया। ग्राम खुरचानिया पहुंचकर वहां भी ई-केवायसी पंजीयन का निरीक्षण कर पंजीयन में गति लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा यहां पेयजल की पाईपलाईन बिछ जाने एवं पेयजल आपूर्ति की समस्‍या रखे जाने पर उन्‍होंने कहा की शीघ्र उनकी समस्‍या का हल किया जाएगा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व राजगढ् श्री सुशील कुमार भी उनके साथ थे।।


Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |