जनशिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सिंहस्थ 2028 के कार्यो में गति लाएं : उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

_______________________________________
भगवान कृष्ण के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाएं
_______________________________________
_______________________________________

उज्जैन / बूधवार को प्रशासनिक संकुल में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर स्वीकृत कार्यों में गति लाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग अंतर्गत कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना की समीक्षा की गई। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन ने बताया कि परियोजना के ड्राइंग का कार्य कंप्लीट हो गया है, अन्य कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने शिप्रा नदी पर गोठड़ा बैराज से नागदा बाईपास तक घाट निर्माण,सेवरखेड़ी परियोजना की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कालभैरव मंदिर के विकास कार्य, कर्कराज पार्किंग, नरसिंह घाट पार्किंग के विकास कार्य आदि की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत मेला क्षेत्र में पेयजल की स्थाई एवं अस्थाई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण, विश्राम भवन निर्माण, पर्यटन विभाग अंतर्गत होटल्स के निर्माण की भी समीक्षा की गई। पर्यटन विकास विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग द्वारा सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्यों के संबंध में भी निर्देश दिए गए। उन्होंने अधीक्षण यंत्री एमपीईबी को प्रस्तावित कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी 26 जनवरी को जन्माष्टमी पर्व के आयोजन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाए। सांदीपनि आश्रम, गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर, ग्राम नारायणा , महिदपुर सहित भगवान कृष्ण के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जन्माष्टमी पर्व भव्य रूप में आयोजित किए जाएं। एसडीएम अपने क्षेत्र में जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं की देखें।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 70 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन, सीईओ यूडीए श्री संदीप सोनी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |