नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से फैयाज उद्दीन और परवीन बी को मिली 01 लाख रुपए की प्रोत्साहन सहायता राशि-संकट में मिला सहारा

एक लाख रुपए की राशि संकट की घड़ी में बनेगी सहारा
देवास-राज्य शासन की सामाजिक न्याय विभाग की नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से दम्पति फैयाजउद्दीन शेख और उनकी पत्नी परवीन बी को एक लाख रुपए की नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन सहायता मिली है। राशि मिलने पर दोनों पति-पत्नी बहुत खुश है तथा राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार मान रहे हैं।
फैयाजुद्दीन शेख निवासी वार्ड क्रमांक 14 हुसैन गली भौंरासा ने बताया कि वे 60 प्रतिशत अस्थि बाधित है तथा उनका विवाह ग्राम कमलापुर जनपद पंचायत बागली की परवीन बी पिता शाहबुद्दीन शेख से 19 नवंबर 2019 को हुआ था। उनकी पत्नी परवीन बी भी 70 प्रतिशत अस्थि बाधित हैं।
उन्होंने बताया कि वे तथा उनकी पत्नी दोनों नि:शक्त (अस्थि बाधित) हैं। हितग्राही फैयाज शेख व परवीन बी खुश होकर बताते हैं कि उन्हें शासन की नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने बताया कि इस राशि उन्हें आर्थिक संबल मिला है। वे राशि पाकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग का हृदय से आभार मान रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |