कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में जनसुनवाई की

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट नीमच में #जनसुनवाई करते हुए 45 आवेदको की समस्‍याए सुनी और उनका तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश सम्‍बधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद एवं एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री हिमाशु चंद्रा ने पिपलिया रावजी निवासी सीमा पति सुन्‍दरलाल, झांझरवाड़ा के सागरमल सौलंकी, डीकेन के राजेश कुमार बैरागी, पि‍पलिया गुर्जर के विजेन्‍द्रसिंह, पिपलोन के श्रीलाल मेघवाल, नीमच के पूर्व पार्षद अमित शर्मा, जवाहर नगर कीराखी मोतियानी, देवरी खवासा के संतोष कुमार, खजूरिया के रतनलाल, बामनिया के रमेशचन्‍द्र, कबीर मार्ग बघाना के वीरेन्‍द्र कुमार, बड़कुआ की तुलसीबाई, स्‍कीम नं-9 नीमच की जाहेदा खान, आंत्री बुजुर्ग के समरथ एवं भरभडिया के महेन्‍द्र सिह से भी उनकी समस्‍याए सुनी और उनका त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश सम्‍बधित जिला अधिकारियों को दिए गये।
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जिला स्‍तरीय जनसुनवाई कलेक्‍टोरेट में अनुपस्थित रहे जिला अधिकारियो को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए है।
कलेक्‍टर श्री चंद्रा के निर्देशानुसार उपखण्‍ड कार्यालय जावद में एसडीएम श्री राजेश शाह, मनासा के एसडीएम श्री पवन बारिया एवं उपखण्‍ड अधिकारियों ने जनसुनवाई कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया। इसके साथ ही तहसील रामपुरा टप्पा कुकडेश्‍वर एवं सिगोली में भी तहसीलदारों द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में तहसील एवं टप्‍पा स्‍तर पर पदस्‍थ विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित होकर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना और उनका निराकरण किया।
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |