नीमच मण्‍डी को मॉडल मण्‍डी बनाने की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्‍तुत करें- कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए

========================
नीमच की कृषि उपज मण्‍डी को मॉडल मण्‍डी के रूप में विकसित करने और मण्‍डी का आधुनिकीकरण करने के संबंधमें कार्य योजना एवं प्रस्‍ताव तैयार कर 15 दिवस में प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में नीमच मण्‍डी सचिव को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सभी एसडीएम एवं अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी अधिकारी एवं जिला अधिकारी अपने-अपने विभाग की टी.एल. का नियमित रूप से फालोअप करें और अगली टी.एल. के पूर्व कार्यवाही कर, प्रतिवेदन दर्ज करवाएं।
छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान करें:- कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने आदिम जाति कल्‍याण विभाग व्‍दारा संचालित विभिन्‍न छात्रवृत्ति योजनाओं में भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बजट आवंटन प्राप्‍त होते ही विद्यार्थियों को तत्‍काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।
सीएम हेल्‍पलाईन में सभी विभाग अपनी रैंक सुधारे:- बैठक में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी जिला अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी अपनी-अपनी सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें और आगामी टी.एल. के पूर्व अपने विभाग की रैंक में सुधार लाए। कलेक्‍टर ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्‍पलाईन में उनकी विभाग की रैंक 10 से कम ना रहे।
प्रस्‍तावित उद्योगो के लिए लैण्‍ड बैंक तैयार करें:- बैठक में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम एवं महाप्रबंधक उद्योग भविष्‍य में प्रस्‍तावित नवीन उद्योगो के लिए भूमि चिन्हित कर लैण्‍ड बैंक तैयार करें, जिससे कि औद्योगिक निवेश को बढावा दिया जा सके।
दीनदयाल रसोई के लिए प्रस्‍ताव भेजे:- बैठक में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि वे आवश्‍यकतानुसार दीनदयाल रसोई प्रारंभ करने के प्रस्‍ताव तैयार कर भिजवाएं। कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्रो के संचालन की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
जीर्ण शीर्ण भवनों को चिन्हित करें:- कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी जिला अधिकारियों और एसडीएम को निर्देश दिए कि वे जीर्ण शीर्ण शासकीय भवनों एवं निजी भवनों को चिन्हित कर उन्‍हें डिस्‍मेंटल करने की कार्यवाही के प्रस्‍ताव तैयार कर भेजे और ऐसे जीर्ण-शीर्ण भवन, जिनके बरसात मे गिरने की सम्‍भावना हो, ऐसे भवनों को तत्‍काल डिस्‍मेंटल करने की कार्यवाही करें।
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |