नीमच।।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रेडक्रास व्दारा संचालित वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण कर वृद्धजनों से चर्चा की और उनके लिए वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री चंद्रा ने वृद्धजनों का शाल ओढ़ाकर कर, सम्मान किया और उन्हें मिठाई वितरित की। वृद्धाश्रम की बहनों ने कलेक्टर श्री चंद्रा की कलाई पर रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र भी बांधे।
कलेक्टर श्री चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने वृद्धाश्रम की भोजन व्यवस्था और गुणवत्ता का जायजा लिया और वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन गृहण कर भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। कलेक्टर श्री चंद्रा ने रेडक्रास व्दारा संचालित फीजीयोथेरेपी सेंटर का भी निरीक्षण किया।








#wcddeptmp
#socialjusticedeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra