किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

🔹
🔹आरोपियों से बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची अनुमानित क़ीमत 12,000/–रू एवं 4000/- रू नगदी किए गए बरामद।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी कर मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडनगर श्री अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा दिनाँक 15.08.24 को किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची एवं नगदी 4000/- रूपये जप्त किये गये।

• घटना का विवरण:-
थाना बड़नगर पर दिनांक 17.08.24 को फरियादी शिकायत दर्ज़ करवाई गई थी कि दिनांक 14/08/24 की मध्य रात्री को कोई अज्ञात बदमाश मेरे निर्माणाधीन मकान की छत से मेरी दुकान में उतर कर किराने का सामा नः बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची, शैम्पू आदि कीमती करीबन 12000/- रूपये) एवं नगदी 4000/- रूपये कुल कीमती 16000/- रूपये का चुराकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बडनगर पर अपराध क्रमांक 412/24 धारा 309(2) बी.एन.एस. का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही :–
थाना बडनगर पुलिस को आरोपियों के विषय में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना बडनगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तथा आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकारा बाद आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान से चोरी किया गया किराने का सामान एवं नगदी बरामद की गई।

जप्त मशरुका :–
किराने का सामान बीडी, सिगरेट, विमल के पाऊच, तेल के पाऊच, मिर्ची, शैम्पू आदि कीमती करीबन 12000/- रू एवं नगदी 4000/- रू कुल कीमती 16000/- रू।

आरोपियों का विवरण :–
1-निर्मल पिता भेरू उम्र 25 साल निवासी ग्राम अमला।
2- नन्दकिशोर पिता हरिराम उम्र 24 साल निवासी ग्राम अमला।

सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी बड़नगर श्री अशोक कुमार पाटीदार, सउनि. गोवर्धनदास बैरागी, आर. मुकेश नागर एवं सैनिक अश्चिन नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Madhya Pradesh Police
#उज्जैन
#mppolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |