राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम दूधलाई की चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा

========================
ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
========================
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में चलाए जा रहे हैं #राजस्व_महा_अभियान के तहत नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शनिवार को ग्राम दूधलाई पहुंचकर ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरु प्रसाद एसडीम श्री पवन बारिया जनपद सीईओ श्री अरविंद डामोर, सरपंच श्रीमती कला बाई एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।।
ग्राम चौपाल पर दूधलाई के ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कलेक्टर श्री चंद्रा ने गांव में संचालित पेयजलयोजना से नियमित रूप से जलापूर्ति की जानकारी ली और ग्रामीणों से पूछा कि हर घर को नल सेजल मिल रहा है। ग्रामीणों ने अवगत कराया, कि एक दिन छोड़कर नल से जल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल रहा है कलेक्टर ने शाला परिसर में स्थापित पंप हाउस का भी निरीक्षण किया और पंप ऑपरेटर से गांव में वाल्व की संख्या और जल प्रदाय की स्थिति की जानकारी ली।
ग्रामीणों से चर्चा में एक ग्रामीण ने वार्ड नंबर 7 में नाला भर जाने से गंदगी की ओर ध्यान आकर्षित कराया। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल नाले की साफ सफाई करवाने के निर्देश भी दिए। प्रारंभ में सरपंच एवं ग्रामीणों ने साफा बांधकर एवं पुष्पहारो से कलेक्टर का स्वागत किया।
#CMMadhyaPradesh
#panchayatruralsocialdeptmp
#revenuedeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |