आंसू से भरी आंखें, गले मिलते ही मां भी रो पड़ीं, विनेश फोगाट की वापसी पर ऐसा रहा माहौल

कुछ दिनों पहले जब पूरा देश भावुक था, तब शायद ही किसी ने विनेश फोगाट का हाल देखा होगा. पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले ही डिस्क्वालिफाई किए जाने के बाद देश में हर कोई निराश था और दुखी था. विनेश भी रही होंगी लेकिन उनके आंसू किसी को नहीं दिखे थे. दिखा था तो सिर्फ वो चेहरा, जिसमें निराशा के बावजूद हल्की मुस्कान थी. अब पूरे देश ने भी आखिरकार विनेश के आंसू देख ही लिए. शनिवार 17 अगस्त की सुबह करीब 10:45 बजे नई दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर का पूरा माहौल भावुक हो गया, जब स्टार रेसलर विनेश फोगाट एयरपोर्ट से बाहर आईं. उनका शानदार स्वागत करने के लिए भारी भीड़ मौजूद थी लेकिन अपनों को देखकर जैसे ही विनेश के आंसू निकले, बाकी लोग भी भावुक हो गए.

पेरिस ओलंपिक में ठीक 10 दिन पहले मिली निराशा और फिर अगले एक हफ्ते तक लड़ी लड़ाई में विनेश फोगाट समेत पूरे देश को हार का सामना करना पड़ा था. सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण उन्हें फाइनल ही नहीं, बल्कि पूरे इवेंट से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था. खेल की सबसे बड़ी अदालत CAS ने भी इन अजीबोगरीब नियमों को ही सही माना और विनेश की अपील को खारिज कर दिया और वो सिल्वर मेडल से चूक गईं. इसके बावजूद विनेश के देश लौटने पर पहले ही शानदार स्वागत की तैयारी कर ली गई थी.

मां और दोस्तों से मिलकर रो पड़ीं विनेश

पेरिस से वापस लौटने पर विनेश फोगाट का दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत हुआ. शायद ही विनेश ने भी ऐसी उम्मीद की होगी लेकिन उनका परिवार, उनके दोस्त, उनके गांववाले और उनके चाहने वालों की भारी भीड़ एयरपोर्ट के बाहर थी. साथ ही रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे हुए थे, जो विनेश को एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए. पहले से ही विनेश फोगाट के नाम के नारे लग रहे थे और ढोल बज रहे थे लेकिन विनेश के बाहर आते ही ये आवाज और तेज हो गई.

फिर जैसे ही विनेश को उनके संघर्ष के साथी बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक दिखे, जो पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे, वो उनसे लिपट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. साथ में विनेश की मां भी थीं और उन्होंने अपनी लाडली बेटी का चेहरा हाथों में लेकर उसे चूमा और वो भी रोने लगीं. यही पल था जब ढोल और नारों के जश्न और शोर के बीच भी एक खामोशी महसूस होने लगी क्योंकि पूरा माहौल एकदम भावुक हो गया था. साक्षी की आंखें भी आंसुओं से भर आईं, जबकि बजरंग ने अपने जज्बातों को किसी तरह काबू किया.

गांव के लिए निकला काफिला

विनेश काफी देर तक रोती रहीं और फिर उन्हें मर्सिडीज जी-वैगन में बैठाया गया और यहां उनके आंसू पूरे देश ने देखे. कुछ देर में ही हवा में विनेश के नाम का नारा गूंज उठा और स्टार रेसलर ने भी हाथ जोड़कर सबको धन्यवाद दिया.विनेश से हाथ मिलाने, उन्हें फूलमाला पहनाने के लिए हर कोई बेकरार था. कुछ इसमें सफल भी हुए और फिर धीरे-धीरे ये कार आगे बढ़ने लगी, जिसमें उनके साथ साक्षी, बजरंग और हुड्डा भी थे और गावं की ओर उनका काफिला निकल पड़ा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |