हार्मोनल असंतुलन की दिक्कत को दूर करेंगे ये 3 योगासन, जान लीजिए इनके बारे में

शरीर में हार्मोन्स ठीक हैं, पूरी बॉडी दुरुस्त रहेगी. हार्मोन्स का लेवल ठीक नहीं रहने पर शरीर में कई दिक्कतें होने लगती हैं. आपको बता दें कि हार्मोन हमारे शरीर के अलग-अलग कार्यों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी रसायन होते हैं. इनके असंतुलन होने पर थायरॉइड जैसी शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

इसके साथ ही, हार्मोन इंबैलेंस के चलते प्रजनन संबंधी समस्याएं जैसे- अनियमित पीरियड्स, पीसीओडी या बांझपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, इसके कारण मानसिक समस्याएं और स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. लेकिन योगासन करके आप हार्मोन्स से जुड़ी समस्या से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन से योगासन करने से हार्मोन्स की समस्या से बचा जा सकता है.

भुजंगासन

भुजंगासन भी हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करते हैं. इस आसन को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है. येथायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करता है, जो हार्मोन का संतुलन बनाने में मदद मिलती है. इसे करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं. हाथों को कंधों के नीचे रखें और सांस लेते हुए सिर को ऊपर की ओर उठाएं. इस कंडीशन में आप थोड़ी देर रुकें और पैरों को नीचे लाएं.

फिश पोज

मतस्यासन यानी फिश पोज भी हमारे हार्मोंस को संतुलित करने में मदद करता है. इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और फिर आप पैरों को मोड़कर हाथों से पकड़ लें. आप लंबी सांस लेकर सिर और सीने को उठाएं.

शवासन

शवासन को कॉर्प्स पोज भी कहा जाता है. इसका रोजाना अभ्यास करने से हार्मोन्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी. इस आसन को करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं. अपने हाथों को शरीर के बगल में रख कर रिलैक्स करें. अपनी आंखें बंद करके आप धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए छोड़ें. कुछ सेकेंड रुक कर आप फिर से इसी चीज को दोहराएं. ये तीन योगासन को करने से हार्मोन्स इंबैलेंस से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |