शहडोल के कमिश्नर कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश, एक व्यक्ति ने अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल, मचा हड़कंप

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की है, अनूपपुर जिले से जमीनी मामले के विवाद की फरियाद लेकर एक नाराज किसान पेट्रोल और लाइटर लेकर पहुंचा था। कार्यालय में पेट्रोल डालकर उसने आत्मदाह करने की कोशिश की जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के ग्राम कंदोली का यह किसान रहने वाला है।

जिसका नाम ब्रजराज है और उसके परिवार के लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। ब्रजराज ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार के जगदीश ,हरिप्रसाद ,संतोष, गंगा ,महेंद्र ने उसकी जमीन अपने नाम कर हड़प ली है।

जिसके बाद वह लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहा है और कलेक्टर से भी शिकायत कर चुका है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला इस बात से नाराज होकर ब्रजराज संभागीय मुख्यालय शहडोल कमिश्नर कार्यालय पहुंच गया और यहां पर उसने पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया फिर आग लगाने लगा लेकिन उससे पहले ही बेहोश होकर गिर पड़ा उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |