सरकारी जैसी बना दी फर्जी वेबसाइट… महाराष्ट्र के डेवलपमेंट अथॉरिटी में मचा हड़कंप, साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने 2030 फ्लैट्स की लॉटरी योजना लांच किया है. इस योजना के तहत म्हाडा ने वेबसाइट पर ही आवेदन करने और लॉटरी में भाग लेने की सुविधा दी है. हालांकि इस सुविधा का नाजायज लाभ जालसाज उठाने लगे हैं. जालसाजों ने म्हाडा की वेबसाइट से मिलती जुलती दूसरी वेबसाइट बना ली है और जो लोग गलती से इस वेबसाइट पर आ रहे हैं, उनके साथ सिक्योरिटी राशि के तौर पर कम से कम 50 हजार रुपये की ठगी कर रहे हैं.

इसकी जानकारी होने के बाद म्हाडा के अधिकारियों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. मुंबई पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. म्हाडा के अधिकारियों के मुताबिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mhada.gov.in है. म्हाडा के सीईओ संजीव जायसवाल के मुताबिक फ्लैट्स के लिए आवेदन केवल वेबसाइट के जरिए ही दाखिल होंगे. हालांकि इसमें आवेदन के समय किसी तरह की कोई सिक्योरिटी राशि नहीं मांगी गई है.

मिलती जुलती साइट से ठगी

जबकि इसी से मिलती जुलती जो दूसरी और फर्जी वेबसाइट बनी है, वो mhada.org के नाम से है. इस वेबसाइट पर आवेदन के वक्त ही 50 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराया जा रहा है. म्हाडा के सीईओ के मुताबिक चूंकि यह वेबसाइट अथारिटी की असली वेबसाइट से बिलकुल मिलती जुलती है, इसलिए लोग सहज ही झांसे में आ जा रहे हैं. उधर, पता चला है कि कई लोगों ने इस फर्जी वेबसाइट के झांसे में आकर आवेदन करते हुए रुपयों को भुगतान भी कर दिया है और अब म्हाडा कार्यालय में पूछताछ करने आ रहे हैं. इसकी जानकारी होने के बाद म्हाडा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है.

लोगों से की सतर्क रहने की अपील

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और ठगी से बचने की अपील की है. मामले की जांच के दौरान पता चला है कि जो लोग फर्जी वेबसाइट पर 50 हजार रुपये देकर आवेदन कर रहे हैं, उन्हें एक रसीद भी दी जा रही है. म्हाडा के सीईओ के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है और आवेदकों का रजिस्ट्रेशन फ्री है. इसमें आवेदन करते समय दस्तावेज अपलोड करने होते हैं. इन दस्तावेजों की जांच होती है और सबकुछ ठीक होने के बाद ही आवेदन को लॉटरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है. इसके बाद ही सिक्योरिटी राशि जमा करने का विकल्प खुलता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |