पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था पूर्व पति… ‘दृश्यम’ मूवी देखकर रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हत्या की साजिश रचने के दौरान महिला के पूर्व पति ने एक बार और उसके प्रेमी ने चार बार हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ देखी थी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर गांव की निवासी ग्वालिन साहू (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पूर्व पति लुकेश साहू (29) और प्रेमी राजा राम साहू (26) को गिरफ्तार किया है।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्वालिन के पिता रामखेलावन साहू ने 22 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 18 जुलाई को कवर्धा शहर जाने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। जांच के दौरान ग्वालिन के भाई मुकेश साहू ने पुलिस को बताया कि महिला का विवाह चिमागोदी गांव के निवासी लुकेश से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। मुकेश ने बताया कि लुकेश ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उससे वैवाहिक संबंध समाप्त कर लिए थे जिसके बाद वह चिमागोदी गांव के निवासी राजा राम के पास चली गई थी और वे दोनों कवर्धा में किराए के मकान में रहते थे। मुकेश ने बताया कि ग्वालिन ने अपने पति लुकेश साहू से अपने और बच्चों के भरण पोषण के लिए कवर्धा की अदालत में मामला दायर किया था जिसके बाद अदालत ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रुपए मासिक खर्च देने का आदेश दिया था और लुकेश इस पैसे को अदालत में जमा करता था। उसने बताया कि ग्वालिन भरण पोषण का पैसा लेने 18 जुलाई को दोपहिया वाहन से कवर्धा गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजा राम और लुकेश से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने ग्वालिन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, राजा राम और लुकेश ने पूछताछ के दौरान कहा कि वे दोनों ग्वालिन से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाहते थे और इसके लिए वे पिछले लगभग एक महीने से योजना बना रहे थे।” उन्होंने बताया कि इस दौरान राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार ‘दृश्यम’ फिल्म देखी, ताकि वे हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बच सके। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना बनाने के बाद 19 जुलाई को घानीखुटा घाट के जंगल में ग्वालिन की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने जंगल से शव को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल को लुकेश के घर से, शव को दफनाने में उपयोग किए गए फावड़े, ग्वालिन के दोपहिया वाहन तथा उसके आभूषण को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें जेल भेज दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |