फावड़े से कट गया था शिवलिंग, निकली थी रक्तधार, 300 साल से यूपी के इस जिले में पूजे जा रहे घायल महादेव

वैसे तो हिंदू धर्म शास्त्रों में खंडित मूर्ति या शिवलिंग के पूजा का विधान नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक खंडित शिवलिंग की करीब 300 सालों से पूजा होती आ रही है. इस खंडित रूप में ही इन तीन सौ सालों से भोलेनाथ अपने श्रद्धालुओं का कल्याण कर रहे हैं. यहां इस खंडित शिवलिंग को घायल महादेव या बुढे महादेव के नाम से पूजा जाता है. सावन के इस चौथे सोमवार को हम सुनाने जा रहे हैं गाजीपुर के मुगलपुरा में 17वीं शदी से विराजमान घायल महादेव के मंदिर की कहानी.

गाजीपुर शहर में सदर कोतवाली इलाके के मुगलपुरा ईलाके में भोलेनाथ का यह मंदिर गंगा तट पर है. यहां मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान शिव लिंग का कुछ भाग कटा हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक 17वीं शताब्दी में मुगलों का राज था. उस समय इस स्थान पर खेती होती थी. एक दिन खेती करते समय किसान का फावड़ा जमीन के अंदर किसी ठोस वस्तु से टकराया. जोर की आवाज हुई और वह पूरा स्थान से खून की धार फूट पड़ी. मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी हटाकर देखा तो अंदर एक शिवलिंग पड़ा था. इस शिवलिंग के जिस हिस्से पर फावड़ा लगा था, उस स्थान से खून निकल रहा था.

सपने में आए थे भोले नाथ

यह देखकर लोग सशंकित हो गए. उन्हें अनिष्ठ का डर सताने लगा. कहा जाता है कि उसी रात भोले नाथ किसान के सपने में आए और इस स्थान पर मंदिर बनाने को कहा. अगले दिन किसान ने यह बात गांव वालों को बताई और फिर सभी लोगों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया. तब से यहां भोलेनाथ की पूजा घायल महादेव के नाम से हो रही है. इस मंदिर में भोलेनाथ का सावन में विशेष श्रृंगार होता है. खासतौर पर सावन के महीने में दूर दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए आते हैं और जलाभिषेक कर पूण्य लाभ प्राप्त करते हैं. वहीं किसी के घर में कोई शुभ कार्य होता है तो लोग सबसे पहले इस मंदिर में इस मंदिर में आकर भोले नाथ की पूजा करते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |