Video आजादी के तरानों से गूंज उठा नीमच शहर, नीमच जिला पुलिस ने निकाली वृहद तिरंगा वाहन रैली, देखे क्या बोले कलेक्टर

नीमच
========================
#हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से रविवार को वृहद तिरंगा वाहन रैली आयोजित की गई।


इस रैली में कलेक्टर श्री दिनेश जैन, एसपी श्री अंकित जायसवाल एवं अन्य अधिकारियों ने वाहन पर सवार होकर रैली के साथ नीमच शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया ।इस वृहद वाहन रैली में जिला पुलिस नीमच के पुलिस बैंड ने भी भाग लिया और पुलिस बल के बैंड द्वारा प्रस्तुत किए गए आजादी के तरानो और देशभक्ति के गीतों से नीमच शहर गूंज उठा। यह वृहद तिरंगा वाहन रैली पुलिस कंट्रोल रूम नीमच से प्रारंभ होकर, फवारा चौक, कमल चौक, टैगोर मार्ग ,भारत माता चौराहा ,विजय टॉकीज चौराहा, सीआरपीएफ चौराहा,चोपड़ा चौराहा, एलआईसी चौराहा,अंबेडकर मार्ग, मेसी फर्गुसन चौराहा, गुप्ता नर्सिंग होम, डाक बंगला, भगवानपुरा चौराहा नीमच नाका, शहीद स्मारक से वापस भगवानपुरा चौराहा, मेस्सी फर्गुसन चौराहा,कंट्रोल रूम, फवारा चौक होते हुए बारादरी नया बाजार , घंटाघर, तिलक मार्ग, ज्ञान मंदिर कॉलेज एवं शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए दशहरा मैदान पर आकर रैली का समापन हुआ। रैली के समापन पर कलेक्टर एवं एसपी ने उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा लगाने की शपथ भी दिलाई। एक वृहद तिरंगा वाहन रैली का विभिन्न स्थानों चौराहा पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर, स्वागत किया। इस मौके पर नीमच के सीएसपी श्री अभिषेक रंजन रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह , थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों ने भाग लिया। रैली के समापन अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी ।कलेक्टर एवं एसपी ने आकाश में तिरंगे गुब्बारे भी छोड़ें ।
#culturedeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |