मुरैना में अवैध हथियारों को सर्फ से साफ करने का वीडियो वायरल, बाप – बेटा गिरफ्तार..

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला का बर्तन में सर्फ डालकर अवैध हथियार साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को जमकर वायरल हुआ था, आपको बता दें की वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक महिला बर्तन में सर्फ डालकर अवैध हथियार साफ कर रही थी और पास में बैठा एक युवक वीडियो बना रहा था।

वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा पुलिस ने मामला दर्ज कर बाप और बेटे को पकड़ लिया है इस मामले पर पुलिस का कहना है की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी काफी लंबे समय से हथियार बनाने का काम कर रहे थे। आपको बता दें कि शनिवार को एक हैरान करने वाला वीडियो मुरैना से सामने आया था।

जिसमें महिला सर्फ डालकर अवैध हथियार को साफ कर रही थी, यह वीडियो महुआ थाना क्षेत्र में आने वाले गणेशपुरा गांव का था, इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर महिला के पति और ससुर को पकड़ लिया ,पुलिस के अनुसार 6 महीने से दोनों बाप बेटे अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को संचालित कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उन्होंने अवैध हथियार कहां-कहां सप्लाई किए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |