अभी न जाएं पहाड़ देखने… आफत का अलर्ट, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश, जानें 5 राज्यों का मौसम

पूरे देश में मानसून की बारिश हो रही है. दिल्ली एनसीआर में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. शनिवार की मध्य रात्रि से शुरू हुई कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा. भारतीय मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र के मुताबिक रविवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं रात के समय एक बार फिर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है.

कुछ ऐसे ही हालात उत्तर प्रदेश और बिहार में भी है. जबकि पहाड़ी राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब की नदियों में भयंकर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. इन तीनों ही राज्यों में बरसाती पानी से सभी नदियां उफान पर हैं.दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से रोज रात में बारिश हो रही है.वहीं दिन में भी रेनीडे की स्थिति बन रही है. इसकी वजह से यहां के लोगों को गर्मी और उमस से तो फिलहाल राहत मिल गई है और उम्मीद है कि यही स्थिति एक सप्ताह तक बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी

मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र के मुताबिक आगामी सप्ताह भी भीगा भीगा ही रहेगा. उत्तर प्रदेश में मानसून इस समय खास मेहरबान है. राज्य में तीन दिन दिन से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक अगले सात दिनों तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने और कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है. इसी प्रकार उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की सूचना है.

रुद्रप्रयाग और चमोली में भूस्खलन

उत्तराखंड सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को रुद्रप्रयाग और चमोली में भूस्खलन हुआ है. इसी प्रकार आज भी राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी के पास भूस्खलन हुआ है और हाईवे पर बड़े बड़े बोल्डर जमा हो गए है. इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. इसी प्रकार चमोली में गौचर के कमेड़ा में बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी ठप है.

उत्तराखंड में हो सकता है लैंडस्लाइड

इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने के आसार हैं. इसके अलावा कई जिलों में गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है. हालात को देखते हुए संबंधित जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य सरकार ने आपदा राहत टीमों को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है. दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार की नदियों में बाढ़ की स्थिति है.

आज का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)

दिल्ली 26 32

नोएडा 26 32

गाजियाबाद 25 32

पटना 27 32

लखनऊ 25 31

जयपुर 25 29

भोपाल 24 27

मुंबई 26 30

अहमदाबाद 26 32

जम्मू 24 30

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |