मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने बाँधीं स्नेहिल राखियाँ मुख्यमंत्री ने बहनों को सौंपे उपहार और कहा सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध

भोपाल : शनिवार, अगस्त 10, 2024, 20:15 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं। सभी बहनों ने उनकी दीर्घ आयु के लिए कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही कहा कि राज्यसरकार उनके हर सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेगी। सरकार प्रदेश भर की बहनों के सशक्तिकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। यह सुनकर सभी लाड़ली बहनें अभीभूत हो गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे थे। इसी दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षासूत्र बाँधे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की कलाइयों पर भी ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने राखियाँ बाँधीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने लाड़ली बहनों को उपहार भेंट किए।

इस मौके पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार सहित सर्वश्री विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, हरीश मेवाफरोश, अनिल सांखला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

पवित्र सावन के महीने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियाँ बांधने के लिये विमानतल पर ग्वालियर जिले की लाड़ली बहना योजना की 10 हितग्राही बहनें पहुँची थीं। इनमें श्रीमती हेमलता जैन, श्रीमतल कल्पना राठौर, श्रीमती शशि माहौर, श्रीमती शोभा तोमर, श्रीमती पूनम कुशवाह, श्रीमती पूनम परिहार, श्रीमती बबीता श्रीवास्तव, श्रीमती साधना राठौर, श्रीमती कृष्णा बाथम व श्रीमती कुसुम तोमर शामिल थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |