मंत्री और कलेक्टर ने किया सरपंच का अभिनंदन।

इंदौर

_________
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने लसूड़िया परमार की महिला सरपंच श्रीमती त्रिशिता वाजपेयी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि लसूड़िया परमार इंदौर संभाग की एक मात्र ग्राम पंचायत है जहाँ के सरपंच का सम्मान 15 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह हर्ष का विषय है कि लसूड़िया परमार सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली लाल किले से पंचायतों में बेहतर काम करने वाली महिला सरपंचों का सम्मान करेंगे। जिसमें ग्राम पंचायत लसूड़िया परमार की महिला सरपंच श्रीमती त्रिशिता रवि वाजपेयी भी शामिल है। लसूड़िया परमार पंचायत में विकास और जनता से जुड़े कई कार्य हुए हैं। यह पहली पंचायत है जहां बच्चों के लिए खेल मैदान के साथ ही शासकीय विद्यालय में बास्केटबाल कोर्ट बनाया गया है। इस पंचायत में 80 फीसदी अंडरग्राउण्ड ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है। सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन भी इसी पंचायत में होता है।

#JansamparkMP
#indore
Tulsi Silawat
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |