वर्ष में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वर्ष में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
—–
श्रद्धालुओं ने सुगमता पूर्वक किए दर्शन
—–
08 अगस्त की रात्रि 12 बजे खुले मंदिर के पट
—–
दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन किया गया
—–

उज्जैन / प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शुक्रवार को नागपंचमी पर्व मनाया गया । श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट 08 अगस्त को रात्रि 12 बजे खोले गए। जिला प्रशासन, श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति एवं जिला पुलिस की ओर से इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिये चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नागचंद्रेश्वर के सुगमतपूर्वक दर्शन किए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान का 09 अगस्त को अपराह्न 12 बजे श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनितगिरी जी महाराज द्वारा पूजन किया गया। पूजन में संभागायुक्त डॉ.संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन ,कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री मृणाल मीणा एवं अन्य अधिकारीगण भी सपरिवार मौजूद थे।

प्रशासन द्वारा की गई सुगम दर्शन व्यवस्था

वर्ष में एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिये हर श्रद्धालु लालायित रहता है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन लाभ लेने के लिये आते हैं। इस बार श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके हरसंभव प्रयास किये। सुगम दर्शन के लिये की गई व्यवस्थाओं का लाभ लाखों दर्शनार्थियों ने लिया। जगह जगह पेयजल के प्वाइंट बनाएं गए। साथ की प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीम आवश्यक दवाओं के साथ तैनात रहीं।

कलेक्टर एसपी ने कि व्यवस्थाओं की सतत निगरानी

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक श्री मृणाल मीना सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम से सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे, साथ ही समय समय पर दर्शन व्यवस्था का निरिक्षण भी कर रहे थे। दिव्यांग और वृद्ध जनों को भगवान के सुगमता से दर्शन हो सके इस हेतु ई-रिक्शा और व्हीलचेयर का प्रबंध भी मंदिर समिति के द्वारा किया गया था।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Shri Mahakaleshwar Ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |