बड़ी खबर, शाजापुर में 21.916 हेक्टेयर भूमि शासकीय मद में दर्ज करने के आदेश

शाजापुर, 09 अगस्त 2024 / शाजापुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा ग्राम गिरवर की भूमि सर्वे क्रमांक 1178 रकबा 21.916 हेक्टेयर को शासकीय पहाड़ मद में दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

कलेक्टर न्यायालय द्वारा पाया गया कि भूमि सर्वे क्रमांक 1178 कुल रकबा 21.916 हेक्टेयर भूमि जो कि 1925-26 में जमींदारी उन्मूलन वर्ष तक भूमि में कास्तकार का व उपकृषक का कॉलम रिक्त होने से स्पष्ट है कि भूमि शासन में वैष्ठित थी एवं बाद के वर्षों में देह जमींदार नोईयत पहाड़ वाली भूमि को जो खुद कास्त नहीं है एवं भैरू महाराज की डूंगरी के रूप में दर्ज थी, उक्त भूमि जमींदारी समाप्ति के पश्चात स्वत: ही शासन में वैष्ठित हो गई थी। इसके पश्चात संपूर्ण प्रकरण एवं राजस्व दस्तावेजों में किसी आदेश का उल्लेख नहीं है, जिसके आधार पर भूमि को मौरूषी पर दर्ज किया गया हो। ऐसी स्थिति में उक्त भूमि मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 के प्रवर्तन दिनांक से शासकीय पहाड़ के रूप में दर्ज होना थी। कलेक्टर न्यायालय द्वारा संपूर्ण प्रकरण एवं दस्तावेजों के अवलोकन के पश्चात तहसीलदार शाजापुर को आदेशित किया गया है कि उक्त भूमि को पूर्ववत सिद्धा देह हाजा व मुकाबला भैरूजी की डूंगरी पहाड़ शासकीय के रूप में इन्द्राज दुरूस्त करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |