थाना महाकाल पुलिस ने नीलकंठ मार्ग पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर नगदी व सोने के टॉप्स चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

▪️थाना महाकाल पुलिस ने नीलकंठ मार्ग पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर नगदी व सोने के टॉप्स चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी से चोरी किए गए सोने के टॉप्स किए बरामद।

थाना महाकाल पर दिनांक 23.06.2024 को फरियादी विशाल त्यागी निवासी अर्थ अपार्टमेन्ट 02 वार्ड नम्बर 03 मेहरीली नई दिल्ली ने थाने पर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश सुबह 04.00 बजे से 08.00 बजे के बीच महाकाल मंदिर गेट नम्बर 01 के पास नीलकंठ मार्ग पार्किंग में खड़ी कार टाटा पंच क्रमांक DL12 CX 2534 का पीछे का कांच तोड़कर पर्स से 1600 रूपये, दूसरे पर्स में से 05 हजार रूपये नगदी एवं तीसरे पर्स में से एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 320/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था।
दौराने विवेचना घटना स्थल के आस पास के विडियो फुटेज देखे गये विडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर दिनांक 08.08.2024 को आरोपी धीरज पिता गजेन्द्र सिंह उम्र 25 साल निवासी सुभाष साहू किराने के सामने गांधी नगर थाना चिमनगंज मण्डी जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया जिससे चोरी किए गये सोने के टाप्स जप्त किये गये है, नगदी खर्च करना बताया। आरोपी से अन्य चोरी के प्रकरण मे पूछताछ की गई बाद गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्री अजय कुमार वर्मा, उनि हेमन्त सिह जादौन, उनि भूपेन्द्र सिंह चौहन, प्रआर 862 राजपाल, प्रआर 1651 मनीष यादव प्रआर 691 सुनील पाटीदार, आर 1218 पंकज पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujainpolice #उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #ujjainwale #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |