गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करना था Iphone 15, अपने ही घर में डाल दिया डाका, फिर जो हुआ…

राजधानी दिल्ली में इश्क की खातिर एक प्रेमी लुटेरा बन गया. उसने गर्लफ्रेंड को आईफोन-15 गिफ्ट करना था. पैसे उसके पास थे नहीं. इसलिए उसने अपने ही घर में लूटपाट करने का प्लान बनाया. मां के गहने चुरा लिए. फिर उन्हें बेचकर नया आईफोन खरीदा और गर्लफ्रेंड को दे दिया. उधर, घर से गहने गायब हुए तो लड़के की मां ने थाने में तहरीर दी. जांच में फिर लड़के की करतूत सामने आई. इससे परिवार का हर सदस्य हैरान रह गया.

मामला दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का है. यहां एक महिला ने 3 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. शिकायत में बताया कि उनके घर से सोने की दो जोड़ी बालियां, एक सोने की अंगूठी और एक चेन गायब है. पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की तो महिला के बेटे की करतूत सामने आई. पुलिस ने इन गहनों को दो सुनारों से बरामद कर लिया. एक सुनार को तो पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. मामले में जांच जारी है.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) ने बताया 3 अगस्त को एक महिला ने घर में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच उसके घर से किसी ने दो सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली और एक सोने की अंगूठी किसी ने चुरा ली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कोई नहीं आया और न तो कोई बाहर गया.

इसके बाद जांच टीम को अपराध में किसी अंदरूनी शख्स के शामिल होने का संदेह हुआ. पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच शुरू की. छानबीन में पता चला कि अपराध के बाद से ही नाबालिग बेटा लापता है. इसके बाद टीम ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. पुलिस ने इस मामले में लड़के के स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाले उसके दोस्तों से भी पूछताछ की. जांच टीम को पता चला कि उसने नया आईफोन खरीदा है.

पुलिस ने बरामद किया आईफोन

इसके बाद पुलिस टीम ने धरमपुरा, काकरोला और नजफगढ़ में उसके ठिकानों पर कई छापे मारे, लेकिन हर बार वह भागने में सफल रहा. पुलिस टीम को मंगलवार को सूचना मिली कि नाबालिग लड़का शाम को करीब छह बजे अपने घर आएगा. इसके बाद घर के पास जाल बिछाया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक एप्पल आईफोन बरामद किया.

पिता की हो चुकी है मौत

पूछताछ में किशोर ने खुलासा किया कि वह नजफगढ़ के एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है. उसके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी. क्लास में ही पढ़ने वाली एक लड़की से उसका अफेयर है. गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर वो उसे आईफोन गिफ्ट करन चाहता था. उसने अपनी मां से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया. इनकार से नाराज होकर उसने अपने घर में ही चोरी करने का फैसला किया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |