थाना महाकाल पुलिस ने किया नरसिंह घाट के ई–ब्लॉक की छत से गिरकर हुई युवक की मृत्यु का खुलासा।

उज्जैन पुलिस
दिनांक 07.08.24
▪️थाना महाकाल पुलिस ने किया नरसिंह घाट के ई–ब्लॉक की छत से गिरकर हुई युवक की मृत्यु का खुलासा।
▪️अवैध संबंध व मोबाइल के विवाद में आरोपिया व उसके पति ने संयुक्त रूप से दिया था घटना को अंजाम।
▪️घटना में शामिल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार का किया माननीय न्यायालय के समक्ष पेश।

▪️घटना का विवरण –
दिनांक 04.08.24 को सुचनाकर्ता दीपक कहार की सुचना पर मृतक अज्ञात पुरुष की मृत्यु पर थाना महाकाल पर मर्ग क्रमांक 56/24 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

▪️पुलिस कार्यवाही –
दौराने जांच अज्ञात मृतक की पहचान श्रीराम भाभर पिता शभ्भू भाभर उम्र 27 साल निवासी महुडी पाला कला थाना सांरगी जिला झाबुआ के रुप में हुई। मृतक के सर दोनो पैरो के पंजे व शरीर के अदरुनी भाग मे चोटे आना पाया गया ।
मर्ग सदर की जांच के दौरान साक्षियो के कथन लिये गये जिसमे पाया कि नरसिंह घाट कालोनी ई ब्लाक मे रहने वाली गंगाबाई से मृतक हाल निवासी जंतर मंतर उज्जैन से करीब एक साल से अवैध संबध होने की बात सामने आई,घटना दिनांक 04.08.24 की रात्री मे मृतक गंगाबाई के घर नरसिंह घाट कालोनी गया था जहां आरोपी व उसके पति के व्दारा मोबाईल की बात लेकर मृतक के साथ मल्टी की छत पर झगडा किया ओर झगडे के दौरान मृतक को जान से मारने की नियत से छत पर से धक्का दे दिया। जिस पर से आरोपीगण के विरुद्ध अप.क्र.416/24 धारा 103(1),3(5) बीएनएस 3 (2) 5 एस.सी, एस.टी एक्ट का कायम कर दिनांक 07.08.24 को आरोपी गंगाबाई पति बिरजु व बिरजु पिता नारायण निवासी नरसिंह घाट कालोनी उज्जैन को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

▪️सराहनीय भूमिका –
निरी. अजय कुमार वर्मा, उनि बीएस निगवाल, उनि हेमंतसिह जादौन प्र.आर. 1226 रत्नेश, प्र.आर.691 सुनिल पाटीदार, प्र. आर. 1651 मनीष यादव, प्र.आर. 177 भुपेन्द्र सिह, प्र.आर.862 राजपाल, आर. 1218 पंकज पाटीदार, म आर 550 मनीषा की मुख्य भूमिका रही।

PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #ujjainwale #उज्जैन #ujjain #mppolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |