पाइप लाइन कार्य देखने पहुची शाजापुर कलेक्टर, मिली अनियमितता, अब होगी जांच, आदेश जारी

शाजापुर
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिले की जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत धतुरिया के ग्राम खण्डेरिया में स्थल निरीक्षण के दौरान पाईप लाईन निर्माण कार्य मौके पर नहीं पाए जाने एवं दस्तावेजों में पूर्ण होने जैसी वित्तीय अनियमितता को देखते हुए जिला स्तरीय जाँच दल का गठन किया गया है।

जिला स्तरीय दल में लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया एवं जलसंसाधन कार्यपालन यंत्री श्री अनमोल टोप्पो को रखा गया है। इन्हें निर्माण कार्य के समस्त अभिलेखों की जाँच कर व स्वयं निर्माण स्थल पर जाकर किये गये निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन देने के लिए आदेशित किया है।

उल्लेखनीय है कि विगत 31 जुलाई 2024 को ग्राम पंचायत धतुरिया के ग्राम खण्डेरिया का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में पाया कि ग्राम खण्डेरिया में 8.32 लाख रूपये की राशि पाईप लाईन कार्य के लिए स्वीकृत की गई थी, जिसके स्थल निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मौके पर नहीं पाया गया है। जबकि कार्यालयीन अभिलेख अनुसार निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति आदेश से कुल राशि 8 लाख 32 हजार रूपये स्वीकृत कर जिला स्तर से निर्माण कार्य के लिए 8.32 लाख रूपये जारी की जाकर संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा निर्माण की 8.12 लाख रूपये का मूल्यांकन किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य का कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र भी जारी किया जा चुका है। निरीक्षण उपरांत पाईप लाईन निर्माण कार्य मौके पर नहीं पाये जाना व दस्तावेजो में पूर्ण होना, निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता किये जाना प्रतीत होता है, जिसके लिए जाँच दल गठित किया गया है।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |