कोल्पिंग कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में, सहयोग की भावना जागृत करने वाला विशेष कार्यक्रम का आयोजन,

कोल्पिंग कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल कनासिया में प्रेमसागर स्पेशल स्कूल उज्जैन से आये मन्द बुद्धि, दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया गया। साथ ही इन विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित राखियों का विक्रय किया जिसका क्रय कोल्पिंग स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा कर इन छात्रों की आर्थिक रूप से सहायता की एवं उनके मनोबल को बढ़ावा देने का कार्य किया, जिससे कि इन मन्दबुद्धि दिव्यांग बच्चों को प्रेरणा मिले की हम भी जीवन में कुछ कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या ने कहा-” हर एक इंसान उस परमात्मा का बच्चा है और हर इंसान का कर्तव्य हैं कि हम एक दूसरे की सहायता तन, मन व धन से करें। एक सक्षम व्यक्ति दूसरे अक्षम व्यक्ति की सहायता या सेवा करेगा तो जीवन जीना आसान होगा और हमारे मनुष्य होने मकसद भी पूरा हो जाएगा। हम देखते है कि जानवर भी एक दूसरे की सहायता करते हैं फिर हम तो इंसान हैं हममें तो विवेक की ताकत है। हमारे विद्यार्थी हमेशा सेवा भाव रखते है और इसका उदाहरण आज इन बच्चों की सहायता कर उन्होनें पेश किया हैं। विद्यार्थियों के पालकगण भी धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने अपने बच्चों को असहाय की सेवा करना सिखाया।धन्यवाद” साथ ही विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया तथा अपना नाम जिला स्तर पर सुनिश्चित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |