दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम, हो रही तेज बारिश; कहीं फिर न डूब जाएं सड़कें

राजधानी दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है. सुबह से ही कई जगहों पर बादल छाए हुए थे. जिसके बाद दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई. जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है. पिछले काफी दिनों से पूरे एनसीआर में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे.

हालांकि बारिश से सड़कों पर कई जगह भारी जाम लगा हुआ है. लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से राजधानी दिल्ली के कई इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए थे. लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया था. वहीं कई जगहों पर पेड़ गिर गए थे. इस दौरान काफी नुसान हुआ था. ऐसे में लोगों को तेज बारिश का डर भी सता रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

अक्षरधानम, मयूर विहार, दिल्ली-नोएडा लिंक रोड समेत एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. गर्मी से परेशान लोग बेसब्री से बारिश होने की राह देख रहे थे. पिछले कुछ समय से आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारुश नहीं हुई. हल्की बूंदाबाद के बाद फिर से धूप निकल आई.

बुधवार और गुरूवार को यलो अलर्ट

हालांकि मानसून के इस सीजन में इस बार दिल्ली में अभी तक कम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. येलो अलर्ट जारी किया गया था और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया था लेकिन कहीं भी बूंदाबांदी तक नहीं हुई. अब मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान बुधवार और गुरुवार के लिए जारी किया है. अनुमान के मुताबिक बुधवार को बारिश हो रही है.

वहीं गुरुवार को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश के होगी. इसके साथ ही दोनों ही दिन तापमान में भी गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने दोनों हीदिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |