राजस्व अधिकारी प्रकरणों का निराकरण समय पर करें – शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा

——-
राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत की जा रहे कार्यों में प्राप्त प्रगति की समीक्षा कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे न्यायालयीन प्रकरणों का समय पर निराकरण करें। पटवारियों से काम कराएं, काम नहीं करने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। नक्शा तरमीम के प्रत्येक हल्के वार कम से कम 40 प्रकरण प्रतिदिन निराकृत करवाएं। स्वयं भी फील्ड में जाएं और राजस्व अभियान की गतिविधियों को देखें। ई-केवायसी के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि पटवारी ई-केवायसी कार्य का केवल सुपरवीजन करें। ई-केवायसी का कार्य सीएससी, वीएलई एवं जीआरएस द्वारा संपादित किया जायेगा। ईकेवायसी या अन्य कार्यों में किसी तरह की समस्या आने पर ई-गवर्नेंस जिला प्रबंधक श्री बिरम सिंह सोंधिया से राजस्व अधिकारी संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक के हल्कों में से एक-एक हल्के का चयन कर जिनमें नक्शा त्रुटि 300 से अधिक है, में जाकर नक्शा तरमीम के कार्य की स्वयं समीक्षा करें। इसमें अनुविभागीय अधिकारी को नक्शा तरमीम की 150 त्रुटि सुधार एवं 25 ई-केवायसी कराएंगे। इसी तरह तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार नक्शा तरमीम की 100-100 त्रुटि सुधार एवं 25 ई-केवायसी, राजस्व निरीक्षक नक्शा तरमीम की 100 त्रुटि सुधार एवं 25 ईकेवायसी तथा चयनित हल्कों के अतिरिक्त शेष समस्त पटवारी नक्शा तरमीम की 20 एवं अधिकतम 30 त्रुटि सुधार व 05 ईकेवायसी करवाएंगे। साथ ही सभी चयनित हल्कों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करवाने की भी कार्यवाही करेंगे।

अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने बताया कि 08 अगस्त को जिले के समस्त अधिकारियों को भी 3-3 हल्के आवंटित कर यहां नक्शा तरमीम एवं ई-केवायसी की कार्यवाही की समीक्षा कराई जायेगी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, भू-अभिलेख अधीक्षक डॉ. पूनम सिंह शेखावत भी उपस्थित थी।
CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#rajaswamahaabhiyan2_mp
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |