शाजापुर
——-
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की विकास समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के सीमांकन कराने एवं फेंसिंग निर्माण करने, प्रवेश द्वार से संस्थान के मुख्य द्वार तक सड़क निर्माण, चोकीदार एवं सफाईकर्मी की मानदेय वृद्धि, संस्थान में महिला शौचालय का निर्माण, बालक एवं बालिका छात्रावास एवं संस्थान में निर्मित शासकीय आवास गृह के रिनोवेशन एवं नवीन छात्रावास में पानी की टंकी के निर्माण पर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, प्राचार्य डाईट श्री दिलीप देशमुख, नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, शासकीय उत्कृष्ट उमावि प्राचार्य श्री प्रवीण मण्डलोई सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :