सिकल सेल उन्मूलन के लिए नागरिकों में सावधानियों की जानकारी आत्मसात होना आवश्यक, हीमोग्लबिनोपैथी मिशन और एम्बुलेंस सेवा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा

भोपाल/ 6 अगस्त 2024
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने एनएचएम कार्यालय में प्रदेश में हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन की गतिविधियों और एम्बुलेंस सेवा के संचालन की समीक्षा की। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल अनीमिया के उन्मूलन के लिए नागरिकों को सावधानियों के प्रति जागरूक और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिये कि सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के लिए संचालित जागरूकता गतिविधियों का मैदानी स्तर पर मूल्यांकन करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक उसे समझे और आत्मसात करे। ताकि सिकल सेल अनीमिया को जड़ से समाप्त किया जा सके।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रदेश के 33 ज़िलों में सिकल मरीज़ों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें 1 लाख 34 हज़ार नागरिक सिकल सेल वाहक और 20 हज़ार 526 सिकल सेल अनीमिया के मरीज़ पाये गये हैं। 32 लाख 37 हज़ार 842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिह्नांकित जिलों में 6 से 10 बिस्तरीय एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर मरीजों को प्रबंधन एवं उपचार के साथ हाइड्रॉक्सीयूरिया, फोलिक एसिड दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। एकीकृत उपचार केन्द्रों में निःशुल्क एवं रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की सुविधा है। वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9 लाख 22 हज़ार 500 हाइडॉक्सीयूरिया का वितरण एवं 3 हज़ार 37 यूनिट निःशुल्क रक्ताधान किया गया है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की एवं नागरिकों को सुविधाजनक रूप से एम्बुलेंस सेवा प्रदाय के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 9300 हितग्राहियों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। जिनमें से लगभग 5000 प्रकरण बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट के और लगभग 4200 प्रकरण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एम्बुलेंस सेवा प्रदाय संबंधी होते हैं। शहरी क्षेत्रों में रिस्पांस टाइम 18 मिनट, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रिस्पांस टाइम 25 मिनट है। प्रदेश में 167 एडवांस लाइफ सपोर्ट, 835 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 1059 जननी एम्बुलेंस कुल 2061 एम्बुलेंस वाहन द्वारा सेवा का प्रदाय किया जा रहा है। बैठक में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास सहित संचालक एनएचएम श्री केके रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |