स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में वैश्विक समाजसेवी संस्थाओं और एनजीओ के अनुभव सहयोगी: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सहयोग और आपसी समन्वय से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में शीर्ष पर ले जाएँगे

भोपाल/ 6 अगस्त 2024
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने एनएचएम भवन में सरकार के साथ कार्य कर रहे विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर्स, एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ वृहद् चर्चा की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदेश में की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य संकेतकों में शीर्ष में ले जाना है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार के लिए सुझाव प्राप्त किए और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए प्राप्त सुझावों पर तत्परता से कार्य किए जाएँगे। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और योजनाओं के निर्धारण और क्रियान्वयन की मैदानी समस्याओं का उचित निराकरण करने में यह सुझाव उपयोगी होंगे।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों और इच्छाशक्ति की कमी नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए अधोसंरचना विस्तार, चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपॉवर उपलब्धता, अत्याधुनिक उपकरण आदि की प्राथमिकता से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन और मूल्यांकन में स्वास्थ्य क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे वैश्विक स्तर के एनजीओ के सुझाव सेवाओं को सशक्त करने में सहयोगी होंगे। बैठक में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक आईईसी डॉ रचना दुबे, संचालक एमसीएच डॉ अरुणा कुमार, संचालक एनएचएम श्री केके रावत सहित विभागीय अधिकारी यूनीसेफ़, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, सीएचएआई, एविडेंस एक्शन, टाटा ट्रस्ट सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |