वेट लॉस के लिए ये 5 रूल करें फॉलो, आसानी से कुछ ही दिनों में हो जाएंगे फिट

वजन बढ़ जाए तो इसे कम करना ज्यादातर लोगों को काफी मुश्किल लगता है, क्योंकि अक्सर यह शिकायत रहती है कि कोशिशों के बावजूद भी उनका वेट लॉस नहीं हो रहा है. दरअसल शरीर को फिट करने के लिए सबसे जरूरी होता है कि बैलेंस रूटीन को फॉलो किया जाए. कई बार रूटीन सही न होने की वजह से भी वजन घटाने में रुकावट आती है. तो चलिए जानते हैं कि वेट लॉस करने के लिए कौन से 5 रूल जरूर फॉलो करने चाहिए.

रोजाना 30-40 मिनट फिजिकल एक्टिविटी

बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए डेली रूटीन में कम से कम 30 मिनट या 40 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए. आप चाहें तो वर्कआउट कर सकते हैं या फिर साइकलिंग, रनिंग जैसी ऑरेबिक एक्सरसाइज कर सकते हैं.

डाइट से खाने को नहीं कैलोरी को कम करें

लोग अपने वजन कम करने के लिए खाना-पिना काफी कम कर देते हैं या फिर एक-दो टाइम खाना नहीं खाते हैं, लेकिन इससे वजन कम नहीं होता है, बल्कि आपका शरीर कमजोर होने लगता है और पोषक तत्वों की कमी से आप बीमार हो सकते हैं. वजन कम करना है तो खाने से कैलोरी को कम करें. इसके लिए सबसे पहले आपको फैट वाली चीजों से परहेज करना होगा और एक साथ की बजाय थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए.

भरपूर मात्रा में पानी पीना है बेहद जरूरी

वेट लॉस के लिए अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करें और डेली रूटीन में कम से कम 3 से लीटर पानी पीने का गोल सेट करें, हालांकि बार-बार सादा पानी पीने से आप ऊब सकते हैं, इसलिए इसमें एनर्जी पाउडर डाल सकते हैं, इसके अलावा नारियल पानी आदि हेल्दी ड्रिंक्स के जरिए शरीर में पानी की पूर्ति करें, इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत रहेगा और वजन जल्दी घटा पाएंगे.

प्रोटीन रिच डाइट करें फॉलो

वजन कम करने और मसल्स को टोन करने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए. इसके लिए सोयाबीन, लो फैट वाला पनीर, अंडे का सफेद भाग, जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. रोजाना प्रोटीन की कितनी मात्रा लेना आपके ली सही रहेगा, इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं.

नींद लें भरपूर

वजन बढ़ने की वजह नींद का खराब पैटर्न भी हो सकता है. नींद सही तरह से न लेने पर कार्टिसोल बढ़ने लगता है, जिससे स्ट्रेस बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. इससे वजन बढ़ सकता है और घटाने में भी रुकावट आती है, इसलिए सही टाइम पर सोने जानगे के साथ में ही सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |