VIDEO कमिश्नर श्री गुप्ता ने कहा ,नीमच के कलेक्टर साधुवाद के पात्र है, “मिशन बेंच मार्क” प्रदेश का सबसे बेहतर नवाचार, देखे कार्यक्रम का वीडियो किसने क्या कहा

नीमच।। नीमच जिले के कलेक्टर दिनेश जैन के द्वारा शासकीय विद्यालय में बच्चे सम्मान से और बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण करें इसको लेकर मिशन बेंचमार्क चलाया जा रहा है जो लगातार नीमच में सफल होता हुआ दिखाई दे रहा है अब तक सैकड़ो स्कूल में हजारों बच्चे पट्टी से फर्नीचर पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उसी क्रम में नीमच में आयोजित कार्यक्रम में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता द्वारा कलेक्टर दिनेश जैन के इस सराहनीय प्रयास और दानदाताओं के सहयोग की मंच से सराहना की गई
👇कमिश्नर ओर कलेक्टर ने क्या कहा वीडियो देखें👇

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विजन अनुरूप संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में नीमच कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जन सहयोग से सफलतापूर्वक नीमच ब्लॉक के सभी शासकीय विद्यालयों में छात्रों को फर्नीचर उपलब्ध कराया है।
इसी क्रम में शनिवार सुबह नीमच शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में उज्जैन संभागायुक्त श्री गुप्ता,कलेक्टर श्री जैन, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा,नीमच जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नीमच जिले में सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को जरूरी फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए जन सहयोग से चलाए जा रहे #मिशन_बेंच_मार्क_अभियान अंतर्गत नीमच ब्लॉक के सभी शासकीय विद्यालयों में छात्रों के लिए फर्नीचर उपलब्ध हो जाने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा की यह अभियान जिले के समस्त ब्लॉक में जनसहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सम्मान से शिक्षा दिलाना,शासकीय विद्यालयों में छात्रों के लिए सभी आधुनिक सुविधा प्रदान करना है। इन सुविधाओं के कारण शासकीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बड़ी है और इस शैक्षणिक वर्ष में शासकीय विद्यालयों में अधिक संख्या में नए एडमिशन हुए है।
#schooleducationdeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |