उज्जैन पुलिस की असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुहिम लगातार जारी

उज्जैन।।
▪️चाय ठेला व्यापारी से रंगदारी दिखाने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध थाना देवासगेट ने किया प्रकरण दर्ज।
▪️चाय ठेला व्यापारी से रेलवे स्टेशन के सामने ठेला चलाने के नाम पर कर रहे थे 500 रू की हफ्ता वसूली।
▪️आरोपियों के विरुद्ध थाना चिमनगंज, थाना घट्टिया पर पूर्व में भी कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।
▪️प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, फरार आरोपी की तलाश जारी।

दिनांक 01.08.24 को थाना देवासगेट पर फरियादी (चाय ढेला व्यापारी) ने रिपोर्ट किया की में रेलवे स्टेशन के सामने मेन गेट पर रोड के किनारे चाय का ठेला लगाता हूँ वही पर तीन लोगो ने मुझसे उक्त क्षेत्र में ठेला लगाने पर 500 रू का हफ्ता मांगा नहीं देने पर मेरे साथ गाली गलोच कर मारपीट की जिस पर से थाना देवासगेट पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में थाना देवासगेट पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी की जाकर आरोपियों के निवास स्थान व आस पड़ोसियों से पूछताछ की गई, जिस पर से पुलिस टीम द्वारा 15 घंटे के भीतर ही आरोपी – मयूर, रंगा बिल्ला उर्फ़ सुमित को गिरफ्तार किया गया।

▪️आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड –
01. मयूर पिता संतोष उम्र 29 साल निवासी एलआईजी-2 मनं. 12 बापू नगर अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी उज्जैन के विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवम् मारपीट,गाली गलोच, हत्या, आर्म्स एक्ट, अपराधिक अतिचार, महिला के साथ मारपीट जैसी धाराओं में थाना चिमनगंजमंडी, थाना घट्टिया में दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है।

02. गोलू उर्फ़ रंगा उर्फ़ सुमित पिता कैलाश उम्र 24 साल निवासी गली नं. 05 संजय नगर आगर रोड़ उज्जैन के विरुद्ध पूर्व में मारपीट,गाली गलोच, आर्म्स एक्ट, महिला के साथ मारपीट जैसी धाराओं में थाना चिमनगंजमंडी, थाना घट्टिया में 04 प्रकरण दर्ज है।

03. आरोपी अजय चोटी निवासी बापू नगर उज्जैन जोकि प्रकरण में फरार हैं जिसकी तलाश जारी हैं।

▪️सरहानीय भूमिका
थाना प्रभारी कुशल रावत, उनि. पुरुषोत्तम गौतम, प्र.आर. श्रीराम, आर. शैलेश की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#उज्जैन_पुलिस #ujjain #ujjainwale #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujainpolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |