संभागायुक्त श्री गुप्ता की अध्यक्षता में वन- राजस्व भूमि संबंधी प्रकरणों का समन्वय से निराकरण के संबंध में बैठक सम्पन्न जीआईएस विशेषज्ञों से भूमि के नक्क्षे तैयार करवाकर वन एवं राजस्व भूमि के प्रकरणों का निराकरण करें -संभागायुक्त श्री गुप्ता

शाजापुर, 03 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता एवं सीसीएफ श्री एम आर बघेल की उपस्थिति में वन एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

शनिवार शाम को आयोजित इस बैठक में उज्जैन संभाग के नीमच जिले की जावद तहसील के मोरवन एवं जनकपुर में एमपीआईडीसी को आवंटित की गई जमीन पर औद्योगिक इकाइयों के कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा की वन और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से आंवटित भूमि के संबंध में सकारात्मक निर्णय ले, जिससे कि आवंटित भूमि पर उद्योग स्थापना का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण हो सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभागीय दायित्वों की सीमा में नियमानुसार अपने दायित्वों का निवर्हन करें। अंर्तविभागीय मामलों में संयुक्त दल बनाकर समन्वयपूर्वक समाधान करें। राजस्व व वन विभाग औद्योगिक विकास , पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास में समन्वय बनाकर सतत विकास के लिए कार्य करे। वन एवं राजस्व भूमि के प्रकरणों के संबंध में जीआईएस विशेषज्ञों की मदद लेकर भूमि का नक्क्षा तैयार करवाएं एवं विधिसम्मत तरीके से उनका निराकरण करें। बैठक में सीसीएफ श्री एम आर बघेल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ औद्योगिक विकास के महत्व को देखकर उक्त प्रकरणों का राजस्व एवं वन विभाग का सयुक्त दल बनाकर त्वरित निराकरण करने का कहा।

बैठक में उपायुक्त राजस्व श्री रंजीत कुमार, उपायुक्त भू अभिलेख श्रीमती गरिमा रावत, नीमच कलेक्टर श्री दिनेश जैन, नीमच डीएफओ श्री एस.के. अटोदे, एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक श्री राजेश राठौर सहित नीमच जिले के वरिष्ठ राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक 12/1247/चन्देलकर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |