खसरे के साथ-साथ नक्शे में भी बटांकन तुरंत करें, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आवेदक की उपस्थिति अनिवार्य नहीं, राजस्व प्रकरणों का नागरिकों के हित में त्वरित निराकरण करें, राजस्व मामलो में तहसील न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का पटवारी 24 घंटे में अमल करवाए — संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा

_______________________________________

राजस्व महाभियान के सफल क्रियान्वन के लिए संभागायुक्त श्री गुप्ता ने मंदसौर जिले के तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया
_______________________________________

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने मंदसौर ग्रामीण तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर तहसीलदार को लंबित प्रकरणों को जल्द पूर्ण करने कि दी सख्त हिदायत
_______________________________________

राजस्व प्रकरणों का निराकरण आरसीएमएस पोर्टल पर त्वरित दर्ज करे-उपायुक्त राजस्व श्री कुमार
_______________________________________

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग के समस्त राजस्व जिलों में राजस्व महाअभियान 2.0 का सफल और सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। संभागायुक्त श्री गुप्ता संभाग के जिलों में भ्रमण कर राजस्व न्यायालयों में अभियान के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री गुप्ता ने मंदसौर जिले स्थित तहसील मंदसौर ग्रामीण व तहसील मंदसौर शहर कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर तहसील न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण कि विस्तृत समीक्षा की। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व अभियान 2.0 के प्रगतिशील कार्यों ईकेवायसी, एनपीसीआई, अनलिंक्ड खसरा एवं नक्शा, शुद्धिकरण पखवाड़े की कोर्ट वार समीक्षा की।

तहसील कार्यालय मंदसौर शहर में 63 राजस्व प्रकरणों के आदेशों का अमल लंबित होने पर तहसीलदार को 24 घंटे में सभी आदेशों को पटवारियों से अमल करवाने और अमल न होने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना अंतर्गत किए गए कार्य कि भी विस्तृत समीक्षा की और 72 ग्रामों कि पेंडिंग आरओआर एंट्री तहसील कार्यालय में पटवारियों को बैठाकर पूर्ण करवाने को निर्देशित किया।

तहसील कार्यालय मंदसौर ग्रामीण के निरीक्षण में राजस्व प्रकरणों में 50% से कम निराकरण दर पर नाराजगी व्यक्त कि। इसी के साथ तहसीलदार द्वारा अविवादित बंटवारे में 12 तारीखे लगाने के बाद भी आदेश ना होने पर फाइन लगाने की चेतवानी दी और निराकरण त्वरित करने को निर्देशित किया।

इसके बाद संभागायुक्त श्री गुप्ता ने तहसील कार्यालय मल्हारगढ़ का निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों कि कार्यवाही में संपूर्ण पारदर्शिता लाने को कहा। इसी क्रम में नायब तहसीलदार कार्यालय मलहरगढ़ का भी निरीक्षण किया। स्वामित्व योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों कि समीक्षा कर एसडीएम मंदसौर को कार्य जल्द पूर्ण करने को निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों में निराकरण के लिए आवेदक की उपस्थिति को जरूरी ना करने, साइबर तहसील अंतर्गत भौतिक दास्तेवाजों की जरूरत नहीं होने,राजस्व वसूली में तेजी लाने, लोक सेवा ग्यारंटी केंद्र से प्राप्त समयावधि के कार्यों का नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति प्रमाण पत्र का तय समय सीमा में निराकरण किये जाने एवं कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर नही रहें इसका विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।

जन-सामान्य को राजस्व संबंधी समस्याओं में परेशानी ना हों

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान अन्तर्गत नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि जन-सामान्य को अपनी राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी अपने क्षेत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण कि बारिकी से निगरानी करें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व श्री रंजीत कुमार, उपायुक्त भू-अभिलेख श्रीमती गरिमा रावत, मंदसौर एडीएम श्रीमती एकता जयसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |