इंदौर में सुगम यातायात के लिए विशेष प्रयास जारी *शहर में विभिन्न फ्लाईओवर, ब्रिज, एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में चर्चा.

_______
इंदौर में सुगम यातायात के लिए विशेष प्रयास जारी है। इसके तहत शहर में विभिन्न जगहों पर फ्लाईओवर, ब्रिज, एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। उक्त कार्यों को गति देने के संबंध में चर्चा के लिए आज यहाँ कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने विभिन्न फ्लाईओवर, ब्रिज, एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में कराये गये फिजिबिलिटी सर्वे की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की। बताया गया कि उक्त कार्यों के संबंध में सभी पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों से व्यापक विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। बैठक में शहर में चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों के संबंध में भी चर्चा की गई। संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे की यातायात प्रभावित नहीं हो। वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। बारिश को देखते हुये जल ‍निकासी के समुचित इंतजाम करें। गड्डों का भी भराव करें।

#JansamparkMP
#Indore
#roadsafety
#safetyfirst
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |